नमस्ते दोस्तों, आज मैं आपको Delhi DDA Recruitment 2025 के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ। DDA ने 1732 पदों के लिए नई भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें Deputy Director, Assistant Director, Assistant Executive Engineer, Junior Engineer, Patwari, Stenographer, Mali, Multi-Tasking Staff (MTS) और अन्य पद शामिल हैं। Delhi DDA Online Registration 2025 06 October से शुरू हो चुकी है और 05 November 2025 तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 21 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए, जबकि Deputy Director और Assistant Director के लिए उम्र सीमा 35 से 40 वर्ष है। आवेदन शुल्क Gen/OBC/EWS के लिए ₹2500/- और SC/ST/PwBD/Female/Ex-Servicemen के लिए ₹1500/- है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। चयन प्रक्रिया में Computer Based Test (CBT), Skill Test/ Typing/ Stenography Test, Document Verification, Medical Examination और Merit List शामिल हैं। इस भर्ती में सरकारी मानक के अनुसार पदों के अनुसार वेतन और भत्ते भी दिए जाएंगे। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है, जैसे कि Deputy Director के लिए Degree/PG, Junior Engineer के लिए Diploma/Degree, Mali और MTS के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
Mukul Kumar is the founder of naukri2025.com, a website that provides accurate and timely updates on government jobs, exams, results, and notifications. His goal is to help job aspirants access reliable information in a simple and user-friendly way.